फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों में बांस व लोहे की स्टैकिंग करने पर किसानों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राज्य सरकार द्वारा सब्जियों में बांस और लोहे की स्टैकिंग का प्रयोग करने के लिए किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को बागवानी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवदेन करना होगा ।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती में नई - नई तकनीकों का आविष्कार किया जा रहा है। इनमें स्टैकिंग ऐसी विधि है, जिसे अपनाकर किसान अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बांस और लौह स्टैकिंग पर अलग-अलग अनुदान दिया जा रहा है। राज्य सरकार बांस स्टैकिंग की 62,500 रुपये प्रति एकड़ लागत पर 31,250 से लेकर 56,250 रुपये और लोहे की स्टैकिंग की एक लाख 41 हजार रुपये प्रति एकड़ लागत पर 70,500 से एक लाख 26 हजार रुपये तक अनुदान दे रही है। उन्होंने बताया कि दोनों तरह की स्टैकिंग पर अधिकतम अनुदान क्षेत्र एक से 2.5 एकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें