फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा है किसान विरोधी, सरकार की महत्वकांशी योजना पर संकट

Tue, 09 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
फसल बीमा योजना के खिलाफ प्रदर्शन करती इनेलो - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जोरदार नारेबाजी की और बीमा योजना को किसान विरोधी बताया। किसान और कार्यकर्ता अनाज मंडी से ट्रैक्टर, गाड़ियों, बाइक के काफिले के साथ लघु सचिवालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इनेलो ने मंगलवार को अनाज मंडी से लेकर लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। इनेलो किसान सेल के बैनर तले जुलूस प्रदर्शन की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़ ने की। इसका संचालन सेल के जिलाध्यक्ष सुरेश काला ने की, जबकि अध्यक्षता इनेलो के जिलाध्यक्ष शुगन चंद रोड़ ने की। केसी बांगड़ ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पहली बार सत्ता में आई है।

पहली बार में ही उसने किसानों की खराब फसल के मुआवजे को वापस ले लिया। सरकार ने अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है। किसान यदि बीमा नहीं कराता है, तो उसके बैंक खाते से प्रीमियम काट लिया जाएगा या फिर फसल बेचने के दौरान किसान के पैसे को काटा जाएगा। यह सरकार की सोची समझी चाल है। किसानों में योजना को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान मसीहा देवीलाल ने किसानों को सहारा दिया था। अब सरकार मुआवजा प्रथा को बंद कर रही है। नई योजना के तहत पूरे गांव की फसल बर्बाद होने के बाद ही किसानों को मुआवजा मिल सकेगा। ऐसा न होने पर किसी को भी मुआवजा नहीं मिलेगा। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा।

इससे पहले इनेलो कार्यकर्ता अनाज मंडी में एकत्रित हुए। यहां से सभी काफिले के रूप में जीटी रोड से होते हुए 12:20 बजे लघु सचिवालय पहुंचे। इनेलो नेताओं ने करीब 20 मिनट तक लघु सचिवालय में सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस मौके पर बहन फूलपति, निशान सिंह मलिक, बलवान वाल्मीकि, एडवोकेट शेर सिंह खर्ब, नरेश जैन, ग्रामीण हलका प्रधान कुलदीप राठी, सुरेश काला, सूबेदार प्रताप सिंह, सुरेंद्र धौला, गुरचरन सिंह, सुरेश सैनी, लेखराज खट्टर, रणबीर दहिया, यशवीर खर्ब, कर्मबीर खर्ब, रणबीर डिडवाड़ी, लहना सिंह, मा. बलबीर सिंह, सज्जन सिंह सहरावत आदि मौजूद रहे।

केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही खिलवाड़ : बांगड़
बांगड़ ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू न कर देश और प्रदेश के किसानों के साथ खिलवाड़ किया है। यह साबित कर दिया है कि उनको किसानों अज्ञैर गरीबों से कोई हमदर्दी नहीं है। युवा वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि भाजपा अमीर लोगों की पार्टी है।

अब जनता भाजपा को वापस भेजना चाहती है। जिले और प्रदेश में इनेलो का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आने वाले चुनाव में इनेलो की सरकार बनेगी। इनेलो सरकार की किसान और जनता विरोधी सब नीतियों का विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें