पानीपत। लघु सचिवालय के सामने सरकार का पुलता फुकते हुए किसान व अन्य लोग।
- फोटो : Panipat
पानीपत। किसानों ने लघु सचिवालय के सामने सोमवार को सरकार का पुतला फूंककर विश्वासघात दिवस मनाया। आंदोलन खत्म करने से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए किसान एकजुट हुए। पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ करीब 20 मिनट तक नारे लगाए।
किसान ज्ञापन सौंपने के लिए लघु सचिवालय में दाखिल होने के लिए बढ़े लेकिन पुलिस ने दोनों गेट बंद कर उन्हें रोक दिया। पुलिस ने किसानों से बिना ज्ञापन दिए लौटने के लिए कहा तो किसानों ने गेट पर ही प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग आधे घंटे के बाद एसडीएम धीरज चहल ने गेट पर आकर किसानों से बात की तब उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर सभी किसान लौट गए।
आम आदमी पार्टी, सीटू और आंगनबाड़ी वर्करों ने दिया समर्थन
विश्वासघात दिवस पर आम आदमी पार्टी, सीटू आंगनबाड़ी वर्कर और कर्मचारी संगठनों ने किसानों को समर्थन दिया। आम आदमी पार्टी के नेता, सीटू के सचिव सुनील दत्त ने सैकड़ों की संख्या में मजदूरों को एकजुट कर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मजदूर संगठन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रही हैं।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने कहा किसानों के साथ सरकार ने विश्वासघात किया है। सरकार ने विश्वास दिलाया था कि तीन कृषि कानून वापस लेने के साथ ही सभी मांगों को पूरा करेंगे। ऐसा नहीं कर उन्होंने विश्वासघात किया है।
पानीपत। लघु सचिवालय के अंदर जाने के लिए कहते हुए किसान व अन्य, पुलिसकर्मियों द्वारा बाहर रोका गेट- फोटो : Panipat