कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अतिथि व अन्य। संवाद
मतलौडा। कृषि विभाग की ओर से वीरवार को फसल विविधीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय किसान मेले में भाजपा नेता रोशन लाल मेहला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ ही कृषि विभाग से उप निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। भाजपा नेता रोशन लाल मेहला ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। कृषि विभाग किसान के साथ हर कदम पर खड़ा है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी आमदनी को बढ़ाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी डॉ. विजेंद्र जागलान ने की।
डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से आयोजित मेले में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बारे में बताया है और अलग-अलग कंपनियों के स्टाॅल लगाए गए। इस दौरान छह किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. राधेश्याम एसएमएस, डॉ. अरविंद एसएमएस, कृषि विकास अधिकारी जगफूल राठी व सुरेंद्र मौजूद रहे। मंच का संचालन कविता दहिया द्वारा किया गया।