फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की नई शर्तों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। गेहूं खरीद को लेकर एफसीआई की नई शर्तों के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया और प्रधानमंत्री के नाम मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण मलिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि एफसीआई द्वारा गेहूं खरीद को लेकर नई शर्तें किसानों को मंजूर नहीं है। गेहूं खरीद की सामान्य शर्तें पांच दशकों से चल रही हैं, लेकिन नई शर्तों के तहत गेहूं का टोटा चार प्रतिशत से दो प्रतिशत कम हो गया है। वहीं गेहूं में नमी की दर 14 प्रतिशत से कम करके 12 प्रतिशत कर दी गई है। इसके अलावा मिट्टी व अन्य को 4 प्रतिशत से 0 प्रतिशत कर दिया गया है। ये सीधे तौर पर एमसपी को तोड़ने के लिए है और गेहूं खरीद को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद की सीधे पेमेंट किसानों के खाते में डालने के नाम पर सरकार राजनीति कर रही है। सरकार किसानों व आढ़तियों को अलग-अलग करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मंडी प्रशासन को किसानों की फसल का हर दाना खरीदना होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की फसल को खरीदने में संकोच किया गया तो किसान मंडी गेटों को ताला लगा देंगे। मंडी के प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा बिट्टू ने कहा कि आढ़ती पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं। इस मौके पर पवन बैंस, हरकेश खानपुर, पंकज हबाना, मुख्तयार सिंह, सुखचैन सिंह, बलविंद्र दामली सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें