कोरोना ने जिले में फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनसी मेडिकल कॉलेज में छात्रों की जांच की थी। एनसी कॉलेज के आठ छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में ही आइसोलेट कर दिया है। एनसी कॉलेज के दूसरे स्टाफ की भी जांच की जा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के नए 14 केस सामने आए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 14 नए केस मिले हैं। ये केस एनसी मेडिकल कॉलेज, सेक्टर 11,मॉडल टाउन, गांव मनाना, कुटानी,संत नगर और गांव अहर में मिले हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित आठ लोग ठीक हुए हैं। शुक्रवार को 668 सैंपल लिए गए हैं। अब तक जिले में कोरोना के 11133 केस में से 129 एक्टिव हैं। अब तक 10837 रिकवर हो चुके हैं। 160 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।