फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान संगठन पांच को घेरेंगे सीएम आवास

विज्ञापन
गीता कॉलोनी ​स्थित कार्यालय में बैठक करते संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा जिला तालमेल कमेटी की बैठक चेतावनी रैली की तैयारी को लेकर सामूहिक योजना बनाई है। जिसमें पांच नवंबर को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास घेरने का फैसला लिया। इसके बाद सात से 25 नवंबर तक किसान मजदूर के बीच संदेश लेकर जाएंगे। जहां सरकार की नीतियों की जानकारी दी जाएगी।
गीता कॉलोनी कामरेड शिव वर्मा स्मारक भवन में शनिवार को बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक जयकरण कादियान ने की। संचालन सह संयोजक सुनील दत्त ने किया। जिला संयोजक जयकरण कादियान ने कहा कि नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही फसल के अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज और गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा फसल खरीद पर पाबंदी लगाने जैसे आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद सैकड़ों किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने अगले दिन ऐसा कोई आदेश जारी न करने की बात कही। बावजूद इसके किसानों पर लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार ने किसानों की डीएपी खाद की समस्या के समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ नकली खाद, नकली बीज और नकली दवाइयां बाजार में बेची जा रही हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल, खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान रोहतास, सचिव दयानंद पवार, सह सचिव राजेंद्र, उप प्रधान अंग्रेज सिंह, सीटू जिला सचिव जयभगवान, कोषाध्यक्ष नवीन व आन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें