माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बड़ौली गांव के राजकीय स्कूल को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। इस बार स्कूल की कंप्यूटर लैब से बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
थाना सदर पुलिस को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौल की प्रिंसिपल आरती सलूजा ने बताया कि वीरवार को उनके स्कूल की कंप्यूटर लैब में रखी 18 बैटरी चोरी हो गई।
इसके साथ अन्य तीन यूपीएस की बैटरी भी चोरी की गई हैं। स्कूल में चोरी की ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं। जिन पर स्कूल प्रबंधन की ओर से मामला दर्ज करवा जा चुका है। इन बैटरी में कुछ बैटरी संचालित थी तो कुछ खत्म हो चुकी थी। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।