फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान को कार में बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगीना हाईवे पर डाडोला गांव के एक किसान को कार में बंधक बनाकर युवकों ने पीटा। पुलिस को देखकर आरोपी किसान को छोड़कर फरार हो गए। किसान ने मारपीट की शिकायत पुलिस को दी है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राणा माजरा गांव निवासी किसान अमजद ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे वह गन्ना लेकर डाहर शुगर मिल के लिए घर से निकला था। जब वह गांव में ही वाजिद के मकान के सामने पहुंचा तो वाजिद के भतीजे दानिश नाम के युवक ने उसके ट्रैक्टर के सामने अपनी कार अड़ा दी। दोनों वाजिद व दानिश उसकी तरफ घूरने लगे। वह वहां से ट्रैक्टर लेकर चला गया। जब वह नगीना हाईवे पर डाडोला गांव के पास पहुंचा तो एक युवक ने हाथ देकर उसका ट्रैक्टर रुकवा लिया। उसने ट्रैक्टर रोक दिया। वह युवक उसके ट्रैक्टर पर चढ़ गया। इसी वक्त यहां उनके गांव का राशिद अपनी कार लेकर पहुंचा। उसके साथ निंबरी गांव निवासी बिट्टू व कुछ युवक और भी थे। इन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसे अपनी कार में डल लिया। वह उसको मारने की प्लानिंग बनाने लगे। इसी वक्त एक पुलिस की पीसीआर आ गई। वह उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस वालों ने उसे पानी पिलाया और उसके परिजनों को वहां बुलाया। उसका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया गया।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें