फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार होने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू टीम दिल्ली पैरलल नहर बाइपास स्थित कार सेल एंड पर्चेज की दुकान से टेस्ट ड्राइव के बहाने होंडा सीटी कार लेकर फरार होने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को सोमवार को राजस्थान की हनुमानगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि प्रदीप निवासी काबड़ी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर इलाइट होटल के पास सिटी मोटर्स के नाम से गाड़ियों की सेल पर्चेज की दुकान है। चार दिसंबर को सुबह 10:20 बजे दो व्यक्ति आए और गाड़ी खरीदने की बात कहकर दुकान पर खड़ी होंडा सीटी गाड़ी पसंद की। टेस्ट ड्राइव की बात कह कर कार को अंसध नाका की तरफ लेकर गए, सेल्समैन सूरज उनके साथ गया। थोड़ा चलते ही उन्होंने गाड़ी को रोक कर चेक करने के बहाने सूरज को नीचे उतार दिया। फिर दोनों व्यक्ति गाड़ी को लेकर असंध की तरफ फरार हो गए।
सूरज का मोबाइल फोन भी गाड़ी में था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस इनकी धरपकड़ में जुटी थी। गत दिनों दोनों को राजस्थान पुलिस ने कार व अवैध हथियार के साथ पकड़ा था। तब से ये वहां जेल में बंद थे। इनकी पहचान प्रवीन निवासी बिचपड़ी, सोनीपत व प्रवीन निवासी बाल जाट्टान गांव के रूप में हुई। आरोपी प्रवीन का पहले भी आपराधिक रिकार्ड है। उस पर सोनीपत, हिसार व राजस्थान में चोरी, लूट व मारपीट की वारदात के छह केस दर्ज हैं।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें