फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 25-29, असंध रोड, जीटी रोड, गोहाना रोड पर लगेंगे 1.54 करोड़ से फैंसी पोल और लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम पुरानी और नई ब्रांडेड स्ट्रीट लाइटों से भले ही शहर को जगमग न कर पाया हो लेकिन अब फैंसी लाइट और पोल से शहर को रोशन करने की तैयारी में है। इसे लेकर निगम ने शहर के मुख्य रास्तों पर फैंसी पोल और लाइटें लगवाने के लिए 1.54 करोड़ रुपये के तीन टेंडर मंगलवार शाम को लगाए। तीनों टेंडरों में शहर में करीब 210 लाइटें लगाई जाएंगी। यानी एक लाइट की पोल समेत औसतन कीमत करीब 73,628 रुपये होगी। ये लाइटें शहर की सड़कों में हर 30 मीटर के दायरे पर लगेंगी, जो कुल करीब छह किलोमीटर का एरिया कवर करेंगी। इन लाइटों को शहर के सेक्टर 25-29 के एरिया, असंध रोड, जीटी रोड और गोहाना रोड के एरिया में इंस्टॉल किया जाएगा।
विज्ञापन

ये लाइटें सेक्टर 13-17 में लगी लाइटों के जैसी ही होंगी। इनकी लंबाई नौ मीटर की निर्धारित की गई है। ये जितनी फैंसी होंगी शहरवासियों को रात में उतनी ही रोशनी देंगी। इनमें ऑटोमैटिक ऑन ऑफ के साथ मैन्यूअल ऑन ऑफ का सिस्टम भी होगा।
इसके लिए शहरी विधायक की ओर से दो टेंडर प्रस्तावित किए गए थे तो मेयर ने एक टेंडर प्रस्तावित किया था। नगर निगम ने अपने टेंडर में इन लाइटों को इंस्टॉल कराने के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया है। इन टेंडरों में फैंसी पोल समेत फैंसी एलईडी लाइटों की खरीद, इंस्टॉलेशन भी शामिल होगी।
विज्ञापन

ये लगाए हैं तीन टेंडर :
- असंध रोड पर 45 लाख 80 हजार से 60 लाइटें लगाई जाएंगी। ये करीब 1800 मीटर एरिया को कवर करेंगी। ये टेंडर शहरी विधायक की ओर से प्रस्तावित किया गया था। ये लाइटें असंध रोड पर लाल बत्ती से लेकर बाईपास चौक तक लगाई जाएंगी। जो विशेष तौर पर फोरलेन बने असंध रोड की शोभा बढ़ाएंगी।
- सेक्टर 25-29 में भी 50 डेेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगेंगी। ये लाइटें मलिक पेट्रोल पंप से लेकर अग्रसेन चौक, यहां से बाईपास रोड पर लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम 37 लाख 41000 हजार रुपये खर्च करेगा। जिसमें ये लाइटें करीब 1500 मीटर यानी डेढ़ किलोमीटर का एरिया रोशन कर सकेंगी।
- तीसरा टेंडर में 71 लाख 41 हजार रुपये से 100 डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाने का प्लान बनाया गया है। ये लाइटें जीटी रोड पर गोहाना रोड कट से लेकर रेलवे लाइन तक गोहाना रोड पर लगाई जाएंगी। इन लाइटों से गोहाना रोड का करीब तीन किलोमीटर का एरिया कवर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें