फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार हरिद्वार गया, मकान से 1.58 लाख व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने अशोक विहार कॉलोनी में घर से 1.58 लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार हरिद्वार गया था। परिजनों ने किला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद सारुन पुत्र बशीर ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। 21 अप्रैल को अपनी पत्नी रुकसाना बेटी आयशा के साथ ज्वालापुर, हरिद्वार गए थे। वहां पर उसका बेटा शाहिद रहता है। छोटा बेटा परवेज व उसकी पत्नी गुलशाना घर पर ही थे। चार मई को परवेज अपनी ससुराल सैनी कॉलोनी में गया था। जब वो बुधवार शाम को वापस घर आए तो घर के ताले टूटे मिले। कमरे में भी सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी से एक लाख 58 हजार रुपये, सोने के कान के कुंडल, सोने की तबीजी, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल चोरी थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें