फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिवार पर रॉड से हमला, कार भी तोड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जगजीवन राम कॉलोनी में युवकों ने एक परिवार पर रॉड से हमला कर दिया। पूरे परिवार को पीटा गया। कार में तोड़ फोड़ की गई। परिवार बीमार बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था। इसी वक्त हादसा हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जगजीवन राम कॉलोनी निवासी कर्ण ने बताया कि उसकी बेटी काव्या काफी दिन से बीमार है। वह बेटी काव्या को मंगलवार दोपहर को अपनी कार में अस्पताल में ले जा रहा था। कार में उसके साथ उसकी पत्नी, उसकी मां, उसका बेटा व उसकी बहन थी। कॉलोनी के गेट पर वाल्मीकि मंदिर के सामने सतीश नाम का व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इन्होंने उनका रास्ता रोक लिया। जब उने इनको हटने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगे। उसके सिर पर रॉड से हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्होंने उसकी बेटी काव्या के साथ भी मारपीट की उसकी पत्नी व उसकी मां से साथ भी बदसलूकी की। उसकी कार के शीशे तोड़ दिए गए। कार के टायरों की हवा निकाल दी। वह किसी तरह से परिवार के साथ वहां से जान बचाकर निकला। इसके बाद उसने जिला नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें