फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्थानीय नेताओं से संपर्क रखता था फर्जी डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फर्जी डीएसपी बनकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कई खुलासे किए।
विज्ञापन

आरोपी अलग-अलग पार्टी के नेताओं से भी संबंध रखता था। कई नेताओं से तो उसके करीबी रिश्ते भी थे। यही नहीं वह लोगों को केदारनाथ और वैष्णोदेवी मंदिर में वीआईपी दर्शन तक करा देता था। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। साथ ही ठगी की नकदी और बरामद करने का भी प्रयास कर ही है।
बुधवार को सीआईए-2 की टीम ने फर्जी डीएसपी बनकर लोगों से ठगी के आरोपी सुमित आहूजा निवासी मॉडल टाउन को कॉलोनी से ही गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पानीपत के सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को पंजाब यूनिवर्सिटी में ठेका दिलाने के नाम पर 11.46 लाख रुपये और करनाल के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी थी। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया था कि आरोपी खुद को पंचकूला इंवेस्टिगेशन ब्यूरो में तैनात बताता था। वहीं अपनी पत्नी को हाईकोर्ट में अधिकारी बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब आरोपी की कुुंडली खंगालनी शुरू की तो पता चला कि आरोपी के राजनीति दलों के नेताओं से भी करीबी संबंध थे। जिसमें कुछ जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। इनमें से कुछ से उसके करीबी संबंध थे। जिसका फायदा वह लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए करता था। यही नहीं लोगों को विश्वास में लेने के लिए वह केदारनाथ में वीआईपी दर्शन भी करा देता था। डीएसपी के अनुसार पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें