फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल, कमरे से सिलबट्टा मिला

विज्ञापन
बाल विवाह रोकथाम पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते रजनी गुप्ता और सीएमओ डॉ. व
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र की कुलदीप नगर कॉलोनी में लिव इन पार्टनर की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कमरे से हत्या में प्रयुक्त सील बट्टा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल की निशानदेही भी कराई गई।
विज्ञापन

कुलदीप नगर में 16 जून की रात को बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद निवासी युवती ब्यूटी खातून की उसी के लिव इन पार्टनर यूपी के ओरैया निवासी सुरेश ने सिर में सील बट्टा मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह दोनों छह माह से लिव इन में रह रहे थे।
लेकिन, इसी बीच ब्यूटी किसी अन्य युवक से बात करने लगी। वह उसे ऐसा करने से मना करता था। 16 जून की रात को भी वह फोन पर किसी युवक से बात कर रही थी। उसने मना तो वह झगड़ा करने लगी। जिससे गुस्सा होकर उसने सील बट्टा सिर में मार दिया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया था। वीरवार का पुलिस आरोपी को लेकर कुलदीप नगर पहुंची। जहां पर उससे घटना स्थल की निशानदेही कराई।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने हत्या करने के बाद सील बट्टे को दरवाजे के पीछे पूछा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर सील बट्टा भी बरामद कर लिया। रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें