इसराना। डाहर गांव एक फैक्टरी में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों के सामान के साथ मशीनें भी जल गईं। आग से किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
फैक्टरी मालिक हरीश मित्तल वासी एल्डिको ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। दमकल विभाग की लगभग आधा दर्जन गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। डाहर गांव में निर्मल कॉटन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रुई से धागा बनाया जाता है। वीरवार अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में अचानक धुंआ उठते देख फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकल गए।