पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में गोहाना मोड पर क्रेटा कार चालक ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
न्यू मुखीजा कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल से दोस्त के साथ गोहाना मोड पर जा रहे थे। जैसे ही वह जीओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। थाना प्रभारी मॉडल टाउन जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।