फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खर्च बढ़ाकर किया 154.83 करोड़ न सफाई और न ही कूड़े का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में सफाई के रेट 84 करोड़ से बढ़ाकर 154.83 करोड़ रुपये कर दिया है। बावजूद इसके शहर में पूरी सफाई नहीं हो रही है। औद्योगिक नगरी में रविवार को पूरी तरह से झाडू तक नहीं लगी और न ही कूड़े का उठान किया जा सका। शहर में करीब 100 टन कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। निगम अधिकारी जल्द ही सफाई बेहतर करने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में रविवार को चारों तरफ कूड़ा पड़ा रहा। बाजारों समेत निगम के ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स के नजदीक कूड़े के ढेर लगे रहे। असंध रोड पुल के नीचे इदगाह रोड के कोने पर कूड़े का ढेर लगा रहा। ड्रेन नंबर एक पर शहर में पांच जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे रहे। ऐसे में छुट्टी के दिन सुबह व शाम को घूमने निकलने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाटिया कॉलोनी के अभय सिंह और निरंजन ने बताया कि शहर में सफाई और कूड़ा उठान की स्थिति बेहतर नहीं है। निगम अधिकारियों को कंपनियों के काम पर ध्यान देने की जरूरत है। कंपनी अगर काम नहीं कर रही हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। दत्ता कॉलोनी के विनोद कुमार व चांद दलाल ने बताया कि जेबीएम की गाड़ी कॉलोनी में हर रोज नहीं आ रही। तीसरे या चौथे दिन ही गाड़ी आती है। महीने में पेमेंट के दिनों में लगातार तीन या चार दिन गाड़ी जरूर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें