फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक की कार पेड़ से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना क्षेत्र के शाहपुर-गन्नौर रोड पर बुआना लाखु के पास से कार अनियंत्रित होकर सड़क किराने पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई। मृतक सोनीपत के ढुरानी गांव का रहने वाला था और बारात में शामिल होकर त्योंडी से वापस लौट रहा था। इसराना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि सोनीपत के ढुरानी निवासी रविंद्र (39) अपनी कार में सवार होकर त्योंडी में एक बरात में आया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह बारात से वापस अपने गांव लौटने लगा। जैसे ही वह शाहपुर गनौर मार्ग पर बुआना लाखू के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रविंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना इसराना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रविंद्र को इसराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना इसराना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि पेड़ से कार टकराने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक के परिजनोंं को हादसे की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें