फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसते हुए शॉपिंग करने गए थे, आते समय रुला दिया

Thu, 03 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर खड़े ट्रक में मंगलवार की रात को सेंट्रो कार के घुस जाने के बाद युवक की मौत और मंगेतर समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार तीनों खुशी-खुशी शॉपिंग पर गए थे, लेकिन आते समय सबको रुला दिया। एक नहीं, दोनों परिवारों में शादी की खुशी की जगह मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


हुडा सेक्टर-12 निवासी कमल की 23 नवंबर को तमन्ना के साथ शादी थी। दोनों ही परिवार इस विवाह की तैयारियों में लगे हुए थे। कमल अपनी शादी की शॉपिंग करने मंगेतर तमन्ना और उसकी भाभी निधि के साथ हंसी-खुशी घर से निकला था। कोई नहीं जानता था कि वे कमल को दोबारा जिंदा नहीं देख पाएंगे। उनकी खुशियों को लापरवाही का ग्रहण लग जाएगा। सोनीपत से लौटते समय उनकी कार जीटी रोड पर खराब खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी मंगेतर तमन्ना और भाभी निधि गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। तमन्ना को तो यह भी पता नहीं है कि उसकी खुशियों को ग्रहण लग चुका है। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ घंटे पहले दोनों ही परिवार शादी की तैयारियों को जुटे हुए थे, लेकिन एक क्षण में ही वहां कोहराम मच गया।

लापरवाही बनी काल
ट्रक चालक ने ट्रक खराब होने के बाद भी न तो ट्रक के इंडिकेटर जलाए हुए थे और न ही कोई अन्य संकेतक लगाया हुआ था। यही लापरवाही कमल की जान ले गई। जीटी रोड पर अक्सर वाहन खराब होते हैं। कई बार वाहन रोड के बीच में ही खराब हो जाते हैं। इनके चालक क्रेन के पैसे बचाने के लिए उन्हें रोड पर ठीक करवाने लगते हैं। उनकी यही लापरवाही हादसों का कारण बन जाती है। रोड के दोनों तरफ लगी स्ट्रीट लाइट भी लंगे समय से खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें