फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर जोनल कुश्ती प्रतियोगिता में जीते पदक

Thu, 03 Nov 2016 12:33 AM IST
wrestling, panipat, haryana, medals
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के कुश्ती पहलवानों ने इंटर जोनल कुश्ती प्रतिस्पर्धा में पांच पदक जीतकर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर जोनल कुश्ती प्रतियोगिता जींद के सीआरजे कॉलेज में संपन्न हुई।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कुश्ती पहलवानों का महाविद्यालय के परिसर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती के 97 किलोग्राम भार वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र राहुल ने गोल्ड, 61 किलोग्राम भार वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र लोकेश ने सिल्वर, 65 किलोग्राम भार वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र संजू ने कांस्य, 130 किलोग्राम भार वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र धीरज ने कांस्य और 74 किलोग्राम भार वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र दीपक ने कांस्य मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि खेलों में स्वस्थ रहने के अलावा हम दोस्ती और विश्वास को और भी बढ़ा सकते हैं।

माता-पिता आज भी चाहतें हैं की उनका बेटा या बेटी खिलाड़ी की जगह डाक्टर बनें, लेकिन इन बच्चों कि जीत ने खेल के महत्व को समाज में एक बार फिर स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें