फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजनीति विज्ञान के पेपर में नकल, पांच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में नकल रोकना अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। इस बीच सोमवार को 12वीं का राजनीति विज्ञान विषय का पेपर रहा। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों की नकल रोकने की भी परीक्षा हुई। शिक्षा विभाग के दावों व प्रयासों के बावजूद राजनीति विज्ञान के पेपर में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर जमकर नकल चली। इसराना खंड के दो सहित जिले में तीन केंद्रों पर पांच नकलचियों को टीम ने पकड़ा।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा के नोडल अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि भिवानी बोर्ड सहित जिला शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भिवानी बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने वजीरपुर टिटाना के परीक्षा केंद्र पर दो, विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना-4 के केंद्र पर दो और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना-1 के परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा है।
विज्ञापन


प्रबंध के बावजूद नहीं थम रही नकल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षाओं की परीक्षा नकल रहित कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर 16-16 सीसीटीवी कैमरे, प्रश्न-पत्र पर तीन-तीन क्यूआर कोड जैसे इंतजाम किए गए हैं। इन सबके बीच परीक्षा में सब दावों की हवा निकल रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ मामलों को छोड़ दें तो परीक्षा नकल रहित कराई जा रही है। बीते दिनों हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के हिंदी, अंग्रेजी सहित मुख्य विषयों के पेपर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने का मिला था। कई केंद्रों पर जमकर नकल चली थी। सोमवार को एक बार फिर यूएमसी के पांच मामले सामने आए।

10वीं गणित का पेपर आज
मंगलवार 14 मार्च को सीबीएसई 12वीं कक्षा का फैशन स्टडीज का पेपर होगा। वहीं हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का गणित विषय और 12वीं का मिलिट्री साइंस, साइक्लॉजी का पेपर होगा। हरियाणा बोर्ड 10वीं गणित के पेपर में नकल का खेल चल सकता है जिसे रोकने के लिए शिक्षा अधिकारियों को पसीना बहाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें