फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान बिजेंद्र की हत्या में पुलिस के छह दिन बाद भी हाथ खाली,

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस छह दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस नामजद किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और न ही रियल एस्टेट कंपनी के किसी अधिकारी या कर्मचारी से पूछताछ की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस पहले दिन से ही रियल एस्टेट कंपनी के दबाव में काम कर रही है। कंपनी के अधिकारियों की मनमर्जी से बिजेंद्र का आम, अमरूद और नींबू का बाग सूखने के कगार पर पहुंच गया। परिजन सोमवार को बिजेंद्र की तेरहवीं करेंगे और फिर विभिन्न संगठन उनके साथ बैठक कर आगामी निर्णय लेंगे। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज करने का दावा किया है।
विज्ञापन

निजामपुर गांव के रमेश ने बताया कि बिजेंद्र ने 15 साल पहले अपनी जमीन में आम, अमरूद और नींबू का बाग लगाया था। इसका पानी तीनों भाइयों के साझे में लगे ट्यूबवेल से आता था। यह ट्यूबवेल कंपनी की तरफ जमीन में चला गया। कंपनी ने बाग में पानी नहीं आने दिया। 30 मई को उसके ट्यूबवेल के कोठडे़े में तोड़फोड़ की थी। पुलिस कंपनी के ट्रैक्टर व अन्य सामान को उठा ले गई थी। इनको दो दिन बाद ही छोड़ दिया था। ऐसे में कंपनी के कर्मचारियों के हौसले बढ़ते चले गए। बिजेंद्र कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के चलते तंग आ गया था।
वर्जन :
किसान बिजेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस लगातार काम कर रही है। परिजनों से सोमवार को तेरहवीं के बाद मिलकर बयान दर्ज किए जाएंगे। इसमें निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस किसी प्रकार के दबाव में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन संधू, डीएसपी एवं प्रभारी एसआईटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें