फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत में आज41 हजार वादों की होगी सुनवाई

Sat, 14 Mar 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। लोक अदालत में करीब 41 हजार मामलों की सुनवाई की जाएगी। जिनमें से करीब 33 हजार मामले यातायात नियमों से उल्लंघन के हैं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पानीपत और समालखा में लोक अदालत लगाई जाएगी, जिसमें आपसी सुलह समझौते के तहत वादों का निस्तारण किया जाएगा। पिछले एक माह से प्राधिकरण द्वारा लगातार लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था, साथ ही सभी विभागों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया था। शनिवार को लगने वाली लोक अदालत में करीब 41 हजार वादों को सुनवाई के लिए चिन्हित किया गया है। इसमें करीब 33 हजार मामले यातायात चालान के है, वहीं चैक बाउंस के करीब 1185 मामले, पारिवारिक विवाद के करीब 847 मामले और सिविल वाद के 500 के करीब मामलों की सुनवाई की जाएगी। गतवर्ष 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी थी। जिसमें जिले में 37,199 मामलों की सुनवाई हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें