फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का शुरू हुआ मूल्यांकन, जांचेंगे दक्षता

Fri, 17 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले के 55 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार से कार्य शुरू हो गया। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की दक्षता को जांचा जाएगा। विभाग की ओर से हिंदी व गणित विषय को मूल्यांकन के लिए चुना है। विभाग दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। यह मूल्यांकन बीएड विद्यार्थियों की ओर से स्कूल में जाकर किया जाएगा। निदेशालय की ओर से जिले में 55 स्कूलों को मूल्यांकन के लिए चुना है।

निपुण लक्ष्य के तहत प्राथमिक स्कूलों में हिंदी व गणित विषय का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें कक्षा दूसरी में देखा जाएगा कि बच्चा आयु के अनरूप किसी अज्ञात पाठ से प्रति मिनट कम से कम 45 शब्द अर्थ सहित पढ़ सकता है। गणित में 99 तक की संख्याओं को पढ़ और लिख सकता है। 99 तक की संख्याओं का घटाव कर सकता है। ऐसे ही तीसरी कक्षा में हिंदी में कम से कम 60 शब्द पढ़ना, 999 तक की संख्याओं को पढ़ना व लिखना शामिल है। इसको लेकर यह मूल्यांकन होगा। जिसमें विद्यार्थियों की दक्षता जांची जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में पहले भी निपुण कार्यक्रम के तहत बच्चों की दक्षता जांची जाती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पढ़ाई के स्तर का पता लगाना है ताकि उनकी पढ़ाई में और अधिक सुधार किया जा सके। यह मूल्यांकन निपुण कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार की देखरेख में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इन खंड में इतने स्कूल किए चिन्हित

खंड आवेदन
अंबाला वन 16

अंबाला टू 08
साहा 06

नारायणगढ़ 09
शहजादपुर 08

बराड़ा 08
प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की दक्षता जांचने के लिए मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यह मूल्यांकन वालंटियर की ओर से किया जा रहा है। जिले से 55 विद्यालयों का इसके लिए चयन हुआ है।
ज्योति सभरवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें