फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समाधान शिविर में आई फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याएं

Fri, 17 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में महिला नगराधीश को समस्या बताती हुईं। सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समस्याओं को सुना। शिविर में आमजन की ओर से परिवार पहचान पत्र, पेंशन, मृत्यु प्रमाणपत्र व अन्य से संबंधी समस्याओं का रखा गया, जिनमें अंबाला शहर पीपली बाजार से ज्योति रानी ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर अपनी समस्या रखी जिसका नगराधीश द्वारा मौके पर समाधान करवाया गया। इसके अलावा बराड़ा से मोना रानी ने परिवार पहचान पत्र में परिवार की आय अधिक होने से राशन कार्ड कटने की समस्या को रखा व एक प्रार्थी ने फैमिली आईडी से नाम कटवाने के बारे, ब्राह्मण माजरा से बलबीर ने अपनी माता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के बारे, अंबाला छावनी से एक ने वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के बारे में समस्याओं को रखा। नगराधीश की ओर से सभी प्रार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें