शुगर मिल प्रांगण में डपिंग स्टेशन वाले स्थान पर पौधारोपण करते हुए एमडी संदीप कुमार व अन्य। संवा
इसराना। चीनी मिल ने नगर का कूड़ा डंपिंग स्टेशन बंद करा दिया है। इससे पुराना मिल में करीब एक एकड़ जमीन खाली हो गई है। मिल प्रबंधन ने आसपास के लोगों की मांग पर यह कदम उठाया है। नव वर्ष पर वीरवार को एमडी संदीप कुमार ने अधिकारियों व किसानों के साथ मिलकर इस जगह पर पौधरोपण किया। इस करीब 500 पौधे लगाए जाएंगे। शुगर मिल में पहले 2500 से ज्यादा पौधे लगे हुए हैं और इन 500 पौधे के लगने से पेड पौधों की संख्या तीन हजार से ज्यादा हो जाएगी।
एमडी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण सबसे बेहतर विकल्प है। शुगर मिल द्वारा नव वर्ष की शुरूआत पौधे लगाकर की है। शुगर मिल की करीब एक एकड जमीन पर नगर निगम द्वारा कूड़ा डालने के लिए डंपिंग स्टेशन बनाया गया था। उसके पास से गुजरते हुए आसपास के विभिन्न गांव के ग्रामीणों व किसानों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने समाधान के लिए जिला प्रशासन व शुगर मिल के एमडी को गुहार थी। जिला प्रशासन व मिल के एमडी के प्रयासों से कूड़ा डालने वाले डंपिंग स्टेशन को बंद कराया और वहां पर शुगर मिल द्वारा समतल कराकर मिट्टी डाली गई। अब उसी करीब एक एकड़ जमीन पर पौधरोपण किया गया। इसमें शुगर मिल द्वारा करीब 500 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए आसपास के गांवों के ग्रामीणों व गन्ना किसानों ने मिल के एमडी संदीप कुमार व जिला प्रशासन का आभार जताया है। इस अवसर पर शुगर मिल के सीएओ कैलाश चंद्र, चीफ इंजीनियर राजकुमार,चीफ केमिस्ट बीएस हुड्डा, कैन मैनेजर कर्मवीर बडौली, डिप्टी चीफ इंजीनियर रवि मान, एसओ ईश्वर कादियान, सीडीओ विनय कुमार, पीए विजय राठी व गार्डनिंग सुपरवादजर बिजेंद्र मलिक, भाकियू के जिला प्रधान दिलबाग बिंझौल, युवा जिला प्रधान बिंटू मलिक, जिला महासचिव रणबीर गुलिया, सतनारायण बांगड मौजूद रहे।