फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्यमियों को पसंद आई आधुनिक मशीन, कई कंपनियों को मिले ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक्सपो एशिया और गारमेक की ओर से अनाज मंडी में लगाई 33वीं टेक्सटाइल प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में पानीपत समेत देशभर की 28 कंपनियों ने अपनी मशीनों को शामिल किया। टेक्सटाइल से संबंधित मशीनों के साथ सुरक्षा उपकरण भी लगाए। तीन दिन की प्रदर्शनी में कंपनियों को कई बड़े ऑर्डर मिले हैं। एक्सपो एशिया और गारमेक में गारमेंट मशीनरी, टेक्सटाइल, होम फर्निशिंग से संबंधित मशीनरी को शामिल किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के संयोजक मनोज सिन्हा ने बताया कि गारमेक प्रदर्शनी में पानीपत टेक्सटाइल उद्योग से संबंधित मशीनों को शामिल किया गया था। इनमें सिलाई मशीन, डिजिटल प्रिंटिंग मशीन निटिंग मशीन थी। कई कंपनियों ने कपड़े पर सीधे डिजाइन प्रिंट करने की मशीन शामिल की हैं। पानीपत के कई उद्यमियों ने इसके ऑर्डर दिए हैं। इस मशीन के लगाने के बाद उद्यमी को प्रिंटिंग का अलग से प्रोसेस नहीं अपनाना पड़ेगा। इसमें कपड़ा बनाते समय की प्रिंटिंग होगी। इसके लाने पर लागत मूल्य भी कम होगा। उन्होंने बताया कि पानीपत हरियाणा की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी है और यहां के उत्पाद सारे भारत में अपनी गुणवत्ता का डंका बजाते हैं । उन्होंने कहा कि अपने अपने उद्योग को सफलता और से गुणवत्ता के साथ विकास के लिए व्यापारियों में उत्साह नजर आया। इसके साथ सुरक्षा उपकरणों को भी पसंद किया। इनमें वीडियो डोर फोन की लोगों ने सराहना की है। इसको घर या फैक्टरी में लगा सकते हैं। इससे दरवाजा खोले बिना बाहर खड़े व्यक्ति को देख सकते हैं और उससे फोन के माध्यम कनेक्ट हो सकते हैं। व्यक्ति अपने कार्यालय या बेडरूम में बैठे बात कर सकता है। उनको गेट तक आने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें