पानीपत। लोकसभा चुनावों को लेकर पानीपत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। आरपीएफ व जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर में आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखे हैं।
लोकसभा चुनाव मेें दो दिन का ही समय बचा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। पानीपत रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
आरपीएफ थाना इंचार्ज जीएस गौतम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पुलिस की तरफ से भी स्टेशन पर विशेष पुलिस बल भी तैनात किया गया है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियाें से पूछताछ भी की जा रही है।
स्टेशन पर आने वाले कई यात्रियों की तो फोटोग्राफी भी जा रही है। जीआरपी थाना इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि जो भी यात्री संदिग्ध पाया जाता है, उसकी मौके पर फोटाग्राफी की जा जाती है। उन्होंने बताया कि जो शरारती तत्व एक बार कैमरे में कैद हो जाएगा, वह आने वाले समय में जल्दी ही कोई अप्रिय घटना नहीं कर सकता।
यात्रियों को अनाउंसमेंट से भी सचेत किया जा रहा है। यात्रियों को चेताया जा रहा है कि वे हर तरह संदिग्धों से बचकर रहे। आरपीएफ थाना इंचार्ज जीएस गौतम ने बताया कि 10 अप्रैल के सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर रखनी है। अन्य जगहों से भी सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया है।