फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस महिला से रेप की कोशिश

Mon, 07 Apr 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना बापौली के अंतर्गत एक गांव घर में घुसकर एक महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर इसके आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बापौली थाने के अंतर्गत जलालपुर-प्रथम में बीती रात को एक महिला के घर में गांव का ही एक व्यक्ति घुस गया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।

परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के बयान दर्ज किए।

महिला ने पुलिस को बताया कि बीती रात को गांव का नफेसिंह उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उसने उसको पहले काफी समझाया, लेकिन वह आगे बढ़ता चला गया। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर गांव के ही नफेसिंह के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें