फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रंगाई में केमिकल के कम प्रयोग पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उद्योगों में उत्पादन में पानी के इस्तेमाल का कम करने व केमिकल के प्रयोग को करने संबंधी विषय पर सेक्टर 25 स्थित निजी होटल में उद्यमियों की बैठक हुई।बैठक का आयोजन निजी एजेंसी सॉलिडेरिदाद नेटवर्क ने किया। बैठक में जर्मनी,अमेरिका, होलैंड, श्रीलकां, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया व यूरोप से भी उद्यमी पहुंचे। इस दौरान पदाधिकारियों ने उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

सॉलिडेरिदाद के प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने कहा कि सॉलिडेरिदाद सालों से उद्योग जगत में काम करती है। उद्यमियों को उत्पादन में कम पानी के इस्तेमाल का प्रशिक्षण देती है। रंगाई करते हुए रंगों में कम कैमिकल के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देती है। एजेंसी ने पानीपत में सर्वे कर उद्यमियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया है। उद्योगों में लैब विकसित कराई है।इसका परिणाम काफी सार्थक रहा है। कम उद्योगों में कम पानी की लागत आ रही है। उन्होंने उद्यमियों को उद्योगों के विकास में सहायक कारकों की गहनता से जानकारी दी।
यहां डायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन अरोड़ा ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण को बेहतर करना सबकी जिम्मेदारी है। हमें भूजल को भी बचाना है। इसलिए नई तकनीक बहुत जरूरी है। अगर रंगाई में कम कैमिकल का प्रयोग होगा तो गुणवत्ता भी बेहतर होगी और बचत भी होगी। हमें अच्छे उत्पादन के लिए प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेना चाहिए। यहां एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने कहा कि हमें वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना है। दूसरे देशों के उद्यमियों से बेहतर संबंध स्थापित कर निर्यात को बढ़ावा दिया जा सकता है। पानीपत में निर्यात को बढ़ाने की क्षमता है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने देश की तकनीक पानीपत के उद्यमियों के साथ साझा की। यहां हरियाणा इंवायरमेंट मैनेजमेंट सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष भीम राणा ने भी उद्योगों के विकास में सॉलिडेरिदाद नेटवर्क के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें