फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आपातकाल सत्याग्रहियों की पेंशन बढ़ाकर की 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वतंत्रता सेनानियों, हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों व आपातकाल सत्याग्रहियों मासिक पेंशन में वृद्धि की गई है। यह पेंशन पहली जुलाई 2024 से लागू हो गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कई योजनाएं शुरू की हैं। हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना दिसंबर 2017 से शुरू की थी। इसके तहत लोकतंत्र सेनानियों व उनकी विधवाओं को मासिक पेंशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इनकी मासिक पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार कर दी गई है। इसके अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा और वोल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराया माफ किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त देने की सुविधा प्रदान की जा रही है। हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को भी 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी है। स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को दी जाने वाली सम्मान पेंशन की राशि भी 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें