फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन

Sat, 02 Aug 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बिजली निगम बापौली सब डिवीजन के बिजली कर्मचारियों ने निगम के एसडीओ के खिलाफ मांग न मानने का आरोप लगाकर शु‎क्रवार को भी दो घंटे धरना देकर प्र‎दर्शन किया। धरना की अध्यक्षता पूर्व सब यूनिट प्र‎धान राधे श्याम और बिजली कर्मचारी यूनिट प्र‎धान नाथी राम के द्वारा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनेक एएलएम व लाइनमैन को बगैर जरूरत की जगह बैठा रखा हैं। जहां उनकी जरूरत नही हैं। लाइनमैन की कई बिजली फीडरों पर कमी को दूर नहीं किया जा रहा हैं। एसडीओ ने एएसएम और एसएम को उनके पदों के अनुसार कंप्लेंट सेंटरों पर नहीं बैठाया है। यूनिट प्र‎धान नाथी राम ने कहा कि कर्मचारी एसडीओ की कार्यप्र‎णाली से परेशान हैं। अब सभी निगम के कर्मचारी मांगों को लेकर एकजुट हैं। जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी तब तक हर रोज सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे धरना ‎प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं एसडीओ बापौली परमिंद्र सिंह का कहना है। उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। कि निगम में नियमानुसार कार्य कराएं जा रहे हैं। कर्मचारियों के मांगों को लेकर धरना बारे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। कमी के चलते एक-दूसरी जगहों पर कार्य के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। जिससे बेहतर सुविधाएं बिजली उपभोक्ताओं को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें