माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर समेत जिले में मंगलवार को मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एवीटी सेल ने इसका शेड्यूल जारी किया है। कई लाइनों पर सुबह से शाम तक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
132केवी चंदौली पावर हाउस से चलने वाले 11केवी गांजबड़ एपी, 11केवी बाबरपुर अर्बन, 11केवी बबैल रोड एपी, 11केवी पेप्सी, 11केवी जीएस, 11केवी अन्नापूर्णा, 11केवी पेप्सीको, 11केवी एल्डिको ग्रीन, 11केवी रीयल हैट पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
33केवी बाल जाटान से चलने वाले 11केवी जय ज्योति, 11केवी सोनिया, 11केवी डजल, 11केवी वैष्णवी पर सुबह नौ से शाम के पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33केवी सिवाह से चलने वाले 11केवी सिवाह 100 नंबर एपी पर सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी गोहाना रोड पावर हाउस से चलने वाले 11केवी विराट नगर, 11केवी फैक्टरी पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 11केवी गुरुद्वारा पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।