माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विभागीय भजन पार्टी से गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू करा रही हैं। टीमों ने कई गांवों में जानकारी दी। यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. सुनील बसताडा ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के दिशानिर्देश अनुसार और उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला पानीपत के अधिकतर गांव को इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान संपर्क किया जाएगा। प्रचार कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। कार्यक्रमों में पार्टी गीत व रागिनी के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता को दिनचरर्या में धारण करने के लिए प्रेरित करती है। इसके साथ सरकार की आयुष्मान भारत चिरायु योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।