संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में लाइनों की मरम्मत कार्य के लिए रविवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एवीटी सेल से मिली जानकारी के अनुसार सब स्टेशन 132 केवी छाजपुर के 33 केवी बापौली, गोल्डन, अभिटैक्स व जाटल में 11 केवी रामा कृष्णा, कटारिया फार्म, बापौली रोड, गोला रोड, शिमला रोड, अधमी रोड, बापौली, जलमाना, संजौली, भलौर, मिर्जापुर व जोगपुरा में सुबह नौ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सब स्टेशन 132 केवी मतलौडा के 33 केवी अलीपुर में 11 केवी गिरिराज इंडस्ट्रीज, अलुपुर, नैन व बायोगैस में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी नूरपुर के 11 केवी न्यू जेल में सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर-29 के 33 केवी सनौली रोड व सेक्टर-24 में 11 केवी निंबरी इंस्ट्रीज, अमृत कोटैक्स, लखीना हैंडलूम, शिव मंदिर, नरेंद्र नगर, पीर बाबा, आर्य नगर, एकता विहार, श्रीराम, भीम गोडा, पीपी गली, बबैल रोड, बलजीत नगर, गणपति, साई बाबा चौक, कटारिया मंदिर, धूप सिंह नगर व परशुराम में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-1 के 11 केवी आनंद इंटरनेशनल, 11 केवी उझा रोड में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर-29 के 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-1 में 11 केवी हुडा, आनंद इंटरनेशनल, अजय आनंद, महादेव, ऊझा रोड, राज ओवरसीज, जिमखाना व बाईपास में सुबह आठ बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
जलालपुर में एक घंटे लगेगा कट
सब स्टेशन 33 केवी जलालपुर के 11 केवी झांबा रोड में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-2 में 11 केवी नमो नमो में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी रिसालु के 11 केवी शिव इंस्ट्रीज में 11 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सनौली कलां के 11 केवी कुराड़ फार्म इंडस्ट्रीज में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।