पानीपत। बिजली निगम की ओर से रविवार को लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इसके कारण शहर और गांवों के फीडरों पर बिजली आपूर्ति सुबह छह से 10 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली निगम की एबीटी सेल के अनुसार रविवार को 132 केवी एचएसआईआईडीसी पावर हाउस से चलने वाले 33 केवी बाबरपुर पर सुबह चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इससे प्रभावित एरिया 11 केवी बाबरपुर डीएस, राजापुर डीएस, बड़ौली एपी, कचरौली एपी, महमदपुर एपी, टीना इंडिपेंड, अनाज मंडी अर्बन रहेंगे। वहीं 33 केवी न्यू बोहली से चलने वाली 11 केवी सिंहपुरा चौक डीएस, 11 केवी सिठाना डीएस, 11 केवी रिफाइनरी रोड अर्बन, 11 केवी गोशाला एपी, फाटक एपी पर बाधित रहेगी।
वहीं समालखा पावर हाउस 220 केवी से चलने वाले 33 केवी डिकाडला पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे प्रभावित एरिया 11 केवी एनएनएसएस इंडिपेंड, हैचरी इंडिपेंड, डिकाडला डीएस, हथवाला डीएस, हथवाला एपी, कारकोली एपी, महावटी एपी, खोजकीपुर एपी, राक्सेड़ा एपी, बिलासपुर एपी, गढ़ी केवल एपी, आटा एपी, कृष्णा एपी रहेंगे। संवाद