फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना में पानी छोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना नदी में करीब एक सप्ताह से जलस्तर घट रहा है। इससे लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। यमुना में अब सनौली घाट पुल के पास नाम मात्र पानी चल रहा है। यमुना पुल स्थित मंदिर के पुजारी सुभाष गिरी महाराज का कहना है कि यदि इसी तरह से पानी घटता रहा तो करीब एक सप्ताह में यमुना में नाम मात्र पानी भी चलना बंद हो जाएगा। जबकि यमुना के पानी पर ही इसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले हिरण व नील गाय सहित अन्य जीव जंतु निर्भर रहते हैं। इसके अलावा यमुना नदी में जिला से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अमावस्या व पूर्णिमा और हर रविवार को सनौली घाट पर स्नान करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रत्तन सिंह रावल ने बताया कि यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जाए जिससे यमुना में पानी चलता रहे। उन्होंने कहा कि यमुना के आसपास के करीब दो दर्जन गांव के ग्रामीण अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए यमुना में लेकर जाते है और यमुना में पानी ही नहीं होगा तो उनके पशु पानी कहा से पीएंगे। इसके अलावा यमुना तटबंध के अंदर किसानों द्वारा हजारों एकड़ में सब्जियां व दूसरी फसलों की खेती की जाती है। यमुना में पानी चलता रहे तो जमीन में उसकी नमी से किसानों को अपनी फसल में पानी कम देना पड़ता है। किसानों को अलग से ट्यूबवेल लगाकर पानी का प्रबंध करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें