पानीपत। जिले और आसपास के गांवों में मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एबीटी सेल ने दी है।
सब स्टेशन 132 केवी काबड़ी में 33 केवी पुराना औद्योगिक क्षेत्र और 33 केवी काबड़ी सर्किट-1 पर 11 केवी राजवुलन, मां भगवती, इंदिरा कॉलोनी, बीएम पोली, बाला जी, जेके जिंदल, कैपिटल, भारत नगर, वेयर हाउस, सब्जी मंडी, तिकोना पार्क, 11 केवी न्यू बोहली, सिंहपुरा, प्रशांत, जीटी रोड, एमवी, दिवेशा, अनिल स्पीनर, मिगलानी बाला जी, बेस फाइबर, गणेश, प्रेम कोटेक्स, मुंझाल, हिमसागर, टीडीआई में सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह 132 केवी पानीपत सब स्टेशन पर 11 केवी आठ मरला, 11 केवी विराट नगर, 11 केवी गुरूद्वारा पर स्वीचिंग स्टेशन कार्य के चलते सुबह दस से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
33 केवी गोहाना रोड सब स्टेशन पर 11 केवी सिटी-2 पर सुबह दस से लेकर शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी गोहाना रोड सब स्टेशन पर 11 केवी सिटी-1, 11 केवी जीटी रोड, 11 केवी महाबीर कॉलोनी, 11 केवी रेलवे रोड, 11 केवी रेलवे स्टेशन, 11 केवी सिटी-2, 11 केवी शैड एरिया, 11 केवी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 11 केवी किशनपुरा, 11 केवी खन्ना रोड पर सुरक्षा कारणों के चलते सुबह दस से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।