फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट फॉल्ट को लेकर आपस में ही भिड़े बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी, गाली गलौज के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली रोड सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 29 के 33 केवी सब स्टेशन पर बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली अधिकारी और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। उनके बीच गाली गलौच और मारपीट तक हुई। कर्मचारियों ने पूरे मामले की शिकायत एसडीओ को दी है। इस पर उन्होंने पुलिस को पत्राचार कर बिजली निगम के जेई और उनके कई साथियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। एसडीओ का कहना है कि वे जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए भी पत्राचार करेंगे। वहीं, पूरी घटना की कर्मचारी यूनियन ने भी निंदा की है। यूनियन का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना प्रदर्शन तक कर देंगे।
विज्ञापन

ये था मामला-
सनौली रोड सब डिविजन के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर 29 पार्ट-1 स्थित 33 केवी सब स्टेशन में 11 केवी के फीडर को शुरू करने का काम निगम द्वारा किया जा रहा था। रात करीब 9 बजे एचवीपीएन के जेई अंकित धमीजा निवासी सेक्टर 25 पार्ट-2 अपने साथ नितेश शर्मा के साथ सब स्टेशन पर पहुुुुंचे और यहां मौजूद निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। जब कर्मचारियों ने इसका कारण पूछा तो जेई व उनके साथ ने मौके पर 15-20 लोगों को और बुला लिया और एएलएम बलराज के साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने काम कर रहे कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। जाते जाते आरोपी सब डिविजन के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दे गए।
वर्जन-
एचवीपीएन के जेई अंकित द्वारा निगम की सनौली रोड सब डिविजन के काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली गलौज, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस को शिकायत भेज कर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। वहीं, जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ, सनौली रोड सब डिविजन।
वर्जन-
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा- यूनियन
घटना निंदनीय है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर उतारू होगी। जिसके जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

प्रमोद शर्मा, सचिव, एएचपीसी वर्कर यूनियन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें