पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव छह मार्च को होगा। प्रथम चरण में खंड मतलौडा और पानीपत को शामिल किया गया है।
चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरकार के निर्देशानुसार पहले 24 फरवरी को पंचायत समिति चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव होने थे, लेकिन जाट आरक्षण के दौरान प्रदेशभर में व्यवस्था बिगड़ने के कारण प्रशासन की ओर से चुनाव स्थगित कर दिए गए।
आंदोलन शांत होने के बाद अब धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार हुआ है। पंचायत समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव तारीख तय होते ही मतलौडा व पानीपत खंड में जोड़तोड़ शुरू कर दिया गया है।
पंचायत समिति चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव प्रथम चरण में छह मार्च को मतलौडा और पानीपत के लिए होंगे। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अन्य ब्लॉकों का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है।
रूपेंद्र मलिक, डीडीपीओ, पानीपत।