पानीपत। नाम मेरी राधे रानी का जिस जिसने गाया है, सांवरे को उसने ही सीने से लगाया है...। समेत श्रीकृष्ण राधा के भजनों पर तहसील कैंप गूंज उठा। शुक्रवार को मौका रहा गां गंगे सावन जोत महोत्सव के अंतर्गत एक शाम श्री लीडली जू के नाम कार्यक्रम का। यह आयोजन तहसील कैंप स्थित फतेहपुरी चौक पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजनों पर झूमते हुए प्रभु का गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
स्वामी दयानंद सरस्वती, दाउद महाराज ने लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी रमेश माटा ने संतों का आशीर्वाद लिया। दिल्ली से पहुंची गायिकाओं ने प्रभु की भक्ति का अद्भुत गुणगान किया। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। शनिवार को शाम सात बजे सावन जोत समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद