पानीपत। घरौंडा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बुजुर्ग की उम्र 70 साल के करीब बताई जा रही है। उसका शव घरौंडा रेलवे स्टेशन पर पुरानी बिल्डिंग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
जीआरपी के जांच अधिकारी सुरजीत ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि घरौंडा स्टेशन पर पुरानी बिल्डिंग में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसके बाद सूचना पाकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद बुजुर्ग के पास कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए है। आसपास पूछताछ में भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद जीआरपी शव की शिनाख्त में जुटी है।