समालखा। बढ़ती ठंड के कारण कोहरे ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। घने कोहरे की वजह से रेल ट्रैक पर बुधवार को बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
रेलवे चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि ट्रैक पर शव रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। आसपास पता करने पर मृतक की पहचान बलबीर (74) निवासी मनाना गांव के तौर पर हुई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।