फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बड़ा हादसा: गैस सिलिंडर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग; घर में रहता था अकेला

Wed, 15 Apr 2026 06:42 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में जिंदा जलने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग मकान में अकेला रहता था। बुधवार शाम को ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना किला क्षेत्र के भारत नगर में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे चाय बनाते समय सिलिंडर में धमाका होने से बुजुर्ग सोमपाल (65) निवासी रामनगर जिंदा जल गए। वहीं, उनके साथी नसीम बुरी तरह झुलस गए। नसीम को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे से 10 मिनट पहले सिलिंडर की होम डिलिवरी मिली थी। हादसे के बाद मकान में रह रहे दूसरे किरायेदारों में दहशत फैल गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की।

नसीम ने बताया कि वह भारत नगर में इंद्रावती के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये के छोटे से कमरे में रहते हैं। वह और उनका साथी सोमपाल राजमिस्त्री के साथ लिंटर का जाल बांधते हैं। सोमपाल बुधवार दोपहर को उनके कमरे पर आए थे। वे चाय बनाने लगे तो गैस खत्म हो गई। उन्होंने दोपहर को ही एजेंसी पर सिलिंडर बुक किया था। करीब चार बजे गैस सिलिंडर की डिलीवरी आ गई। उन्होंने सिलिंडर लगाकर चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो गैस लीक होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाते आग की लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। वह किसी तरह कमरे से बाहर आ गए, लेकिन सोमपाल कमरे में ही फंस गए। सोमपाल ने कमरे से निकलने का प्रयास किया तो दरवाजे पर रखे सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका होते ही आसपास के किरायेदारों में खलबली मच गई। शोर सुनकर लोग छत पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाया। सोमपाल की जिंदा जलने से मौत हो गई। लोगों ने नसीम को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। नसीम ने बताया कि कमरे में आग लगने से सभी सामान और नकदी भी जलकर खाक हो गई। किला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।

सिलिंडर में धमाका होने से लगी आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरे को झुलसी हालत में जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। प्रथम दृष्टया गैस लिकेज होने से यह हादसा होने की जानकारी सामने आई है।  -सुरेश, प्रभारी, थाना पुलिस किला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें