फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अदालत में गवाही देने जा रहे बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर

Thu, 09 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में उपचारा​धीन घायल सत्यवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इसराना (पानीपत)। अदालत में गवाही देने जा रहे अहर गांव के बुजुर्ग सत्यवान को कार सवार 12 लोगों ने परढ़ाना गांव के पास रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया। घायल सत्यवान ने बताया कि 2018 में उनके घर में घुसकर मारपीट कर बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया था। इस मामले में बुधवार को मेडिकल करने वाले डॉक्टर और उनकी गवाही थी। आरोप है कि दूसरा पक्ष मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

अहर गांव के सत्यवान ने बताया कि वर्ष 2018 में गांव के 8-10 लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उन पर हमला कर लड़की के अपहरण का प्रयास किया था। जिसका मुकदमा मतलौडा थाने में दर्ज किया गया था जिसकी सुनवाई पानीपत की अदालत में चल रही है। बुधवार को मुकदमे की तारीख थी जिसमें मेडिकल करने वाले डॉ. पवन और उनकी गवाही होनी थी। गवाही के लिए वह मोटरसाइकिल से पानीपत आ रहे थे। बीच रास्ते में कार सवार करीब 12 लोगों ने उन्हें रोक लिया और मुकदमा वापस लेने को कहा। इसके साथ ही हमलावरों ने उसे गवाही पर जाने को कहा। जब वह जाने लगा तो हमलावरों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से वार किए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल सत्यवान को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने घायल को पीजीआई रोहतक भेज दिया।

उधर, सूचना मिलते ही थाना इसराना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को रोहतक भेजा है। बयान दर्ज कर आरोपियों में खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


परढ़ाना गांव के पास तारीख पर अदालत जा रहे सत्यवान पर कुछ युवकों ने हमला किया है। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-महीपाल सिंह, प्रभारी थाना इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें