संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की तरफ से हरियाणवी संस्कृति विषय पर रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बीबीए द्वितीय वर्ष की रूपाली ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से अंकित ने द्वितीय, बीबीए द्वितीय वर्ष से कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने से उनकी कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारा जाता है और भारतीय संस्कृति व परंपरा से जुड़ाव गहरा होता है। यह प्रतियोगिता सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाती है और छात्रों को तनावमुक्त व सकारात्मक महसूस करने में मदद करती है जिससे उनके बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है।
वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अपनी क्षमता एवं अलग-अलग रचनात्मक कौशल को विकसित करके ही जीवन में एक बड़ी उड़ान भरकर मंजिल तक पहुंच सकते हैं। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अजय पाल सिंह, माधवी और डॉ. ज्योति गहलोत ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा गुप्ता, सोनिया विरमानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. नीलम दहिया, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम, डॉ. प्रवीण, अश्विनी गुप्ता, राजेश बाला, रूहानी, साक्षी मुंजाल, करुणा सचदेवा, निशा गुप्ता, रीना रानी, मनीत कौर, आकांक्षा शर्मा, सुखजिंदर सिंह, सोनिया विरमानी, निशा गोयल, जागृति, आंचल बत्रा, अन्नु, रूबी मौजूद रहे।