फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी गांव के पास एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई घायल हो गया। दोनों भाई गढ़ी सिकंदरपुर से काबड़ी गांव किसी काम से आए थे। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयानों पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजानों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से काबड़ी गांव निवासी अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल गढ़ी सिकंदरपुर गांव की सपेरा कॉलोनी में रहता है। वह बुधवार रात साढ़े आठ बजे अपने भाई विकास (33) के साथ काबड़ी गांव किसी काम से गया था। रात करीब नौ बजे वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। मोटरसाइकिल उसका भाई विकास चला रहा था। इस दौरान छावनी श्मशान घाट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क के किनारे मिट्टी में गिर गया। उसको गुम चोटें आई। विकास सड़क पर सिर के बल गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। राहगीरों ने कंट्रोल रूम में कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। जिससे विकास को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें