समालखा। हथवाला चौकी पुलिस टीम ने महावटी गांव के खेत में बने कमरे में जुआ खेल रहे आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो जोड़ी ताश पत्ते, दांव पर लगी 41,620 रुपये की नकदी व सात मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान राक्सेड़ा गांव निवासी नफीस खान, मोहम्मद शमीम, नसीम अली, राजू, नसीम अली उर्फ बोदा, महावटी गांव निवासी बलराज, बसाडा गांव निवासी प्रवीन व बिलासपुर गांव निवासी तेजबीर के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में गेबलिंग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को हथवाला चौकी प्रभारी राणा प्रताप की एक टीम गश्त के दौरान महावटी गांव में थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की सात व आठ युवक महावटी गांव निवासी ओमप्रकाश के खेत में बने कमरे में बैठकर रुपये दांव पर लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर और खेत में बने कमरे के पास खड़े होकर आवाज सुनी। अंदर से युवक की आवाज सुनाई दी उसकी 100 रुपये की चाल, दूसरे की 200 रुपये की चाल। पुलिस टीम ने कमरे में जुआ खेल रहे आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।