फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बाजार के फीडर के साथ 30 फीडरों पर रहेगी आठ घंटे तक बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जार, सिविल अस्पताल, लघु सचिवालय से लेकर गांव के फीडर पर रविवार को सुबह छह बजे से शटडाउन होना शुरू हो जाएगा। 30 से ज्यादा फीडरों पर शटडाउन रहेगा, जिससे रविवार को ग्रामीण, मरीज और अन्य शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रविवार को छुट्टी होने के कारण बिजली निगम फीडर और जेनरेटर मेंटेनेंस कराने के लिए शटडाउन की मांगकर रिपेयर करवाता है।
विज्ञापन

11 केवी जलालपुर, जंबा, सचदेवा इंडस्ट्री, नन्हेड़ा एपी पर सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक, 33 केवी मनाना पर सुबह नौ से पांच बजे तक, 11 केवी सेक्टर 6, 11 केवी लघु सचिवालय पर बिजली कट रहेगा। 11 केवी स्काइलार्क, 11 केवी पालिका बाजार, 11 केवी गीता मंदिर, 11 केवी इएसआई, 11 केवी सलारगंज और सिविल अस्पताल की बिजली सुबह छह बजे से दोपहर 12 तक कट रहेगा। 11 केवी मतलौडा एक और दो, भालसी, माजरा एपी वन और टू, समेत पांच फैक्टरियों के फीडर पर सुबह आठ बजे से 1, 11 केवी भारत नगर, इंदिरा कॉलोनी, तिकोना पार्क, समेत सात फैक्टरियों के फीडर पर दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कट रहेगा। 11 केवी बाइपास, 11 केवी कालखा, 11 केवी सुताना, 11 केवी मतलौडा एपी पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक, कट रहेगा। 11 केवी बिहौली, डिकाडला, हथवाला रोड पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक, 11 केवी बबैल पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें